News Desk: Gen Z को अक्सर ऐसी पीढ़ी के तौर पर देखा जाता है जो travel, experiences, food, shopping और digital lifestyle पर खुलकर खर्च करती है। लेकिन लाखों वास्तविक UPI transactions पर आधारित एक नई स्टडी इस धारणा की तस्वीर काफी हद तक बदल देती है। SalarySe की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के salaried Gen Z की सबसे बड़ी प्राथमिकता glamorous lifestyle नहीं, बल्कि बिल, किराना और रोजमर्रा की financial commitments हैं।
SalarySe ने 5.2 लाख से ज्यादा salaried Gen Z users के लाखों UPI transactions का analysis किया। नतीजा दिलचस्प है- जिस generation को social media पर लगातार travel और lifestyle content से जोड़ा जाता है, उसके monthly spending में travel की हिस्सेदारी सिर्फ 5% है।
₹100 खर्च करने पर Gen Z के ₹20 से ज्यादा Bills में
रिपोर्ट के अनुसार Gen Z के monthly spending में सबसे बड़ा हिस्सा bills और subscriptions का है 20.1%।
इसके बाद:
· 🛒 Groceries - 15.7%
· 💳 Financial services - 12.2%
· 🛍️ Shopping - 11.9%
· 🍔 Food - 11.5%
· ✈️ Travel - सिर्फ 5%
यानी इन पांच सबसे बड़े categories में ही 71.4% खर्च चला जाता है।
इसका मतलब साफ है Instagram पर दिखाई देने वाली Gen Z और bank account से निकलने वाले Gen Z के पैसे की कहानी बिल्कुल एक जैसी नहीं है।
Travel का असली सच: पसंद बहुत, खर्च सीमित
Travel को Gen Z lifestyle का बड़ा symbol माना जाता है, लेकिन SalarySe के actual transaction data में travel सिर्फ 5% monthly spending लेता है।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि Gen Z travel नहीं करना चाहती। Airbnb की 2026 study में 95% Indian Gen Z respondents ने कहा कि वे ऐसी यात्राएं पसंद करते हैं जो personal और unique हों, जबकि 7 में से 10 तीन छोटी यात्राओं को एक लंबी annual holiday से बेहतर मानते हैं।
यानी बदलाव शायद “travel नहीं” से ज्यादा “travel differently” का है. छोटी, बार-बार और ज्यादा personalised trips।
18–23 से 24–29: उम्र बढ़ी तो Essentials भी बढ़े
SalarySe ने Gen Z को दो age groups 18- 23 और 24- 29 में भी देखा।
18–23 वर्ष के युवाओं में essential spending लगभग 50% थी। 24- 29 की उम्र में यही हिस्सा बढ़कर 59% हो गया।
दिलचस्प बात यह है कि discretionary spending दोनों age groups में करीब 32% पर बनी रही।
यानी नौकरी और उम्र बढ़ने के साथ Gen Z पूरी तरह “spend less” नहीं करती—बल्कि उसके खर्च का बड़ा हिस्सा जरूरतों और जिम्मेदारियों की तरफ shift होता है।
UPI ने बदला पैसे खर्च करने का तरीका
इस generation की financial life का एक और बड़ा बदलाव है digital-first payments।
Bills, subscriptions, utilities और financial services के लिए UPI और AutoPay का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि Gen Z के कई खर्च अब manually किए गए purchases की तरह दिखाई भी नहीं देते, कई payments background में automatically process हो जाते हैं।
Entertainment subscriptions में भी यही trend दिखता है। Observable recurring subscriptions में JioHotstar की हिस्सेदारी 12.4%, Netflix की 10.7% और Spotify की 5.6% बताई गई है।
लेकिन तस्वीर का दूसरा पहलू भी है
एक अलग BCG analysis बताता है कि भारत में Gen Z का consumption influence काफी बड़ा है। Fashion & lifestyle, travel, beauty, OTT और eating-out जैसे categories में Gen Z-driven spending कुल category consumption का लगभग 44-48% तक हो सकता है।
इसलिए यह कहना गलत होगा कि Gen Z lifestyle products पर खर्च नहीं करती।
असल बदलाव शायद यह है कि Gen Z “experience-first” दिखती जरूर है, लेकिन “expense-first” नहीं है।
उसकी wallet priority अभी भी काफी practical है।
नई पीढ़ी का नया money mantra?
SalarySe के आंकड़े एक दिलचस्प contradiction सामने रखते हैं- सोशल मीडिया पर Gen Z का जीवन luxury, travel और experiences से भरा दिख सकता है, लेकिन UPI data में उसकी सबसे बड़ी कहानी bills, groceries और financial commitments की है।
यानी आज की Gen Z सिर्फ “YOLO generation” नहीं है।
यह एक ऐसी generation भी है जो digital payments के जरिए खर्च करती है, recurring bills manage करती है और उम्र बढ़ने के साथ financial responsibilities को अपनी spending में ज्यादा जगह देती है।
सोशल मीडिया पर lifestyle दिखता है… लेकिन असली financial story UPI transaction में छिपी है।

-768x432.jpg&w=3840&q=75)


Join the discussion
No comments yet — be the first to weigh in.