News Desk: कभी डेटिंग ऐप पर किसी से match होना उत्साह की शुरुआत माना जाता था। लेकिन अब पहली मुलाकात से पहले एक नया सवाल खड़ा हो गया है. स्क्रीन के दूसरी तरफ मौजूद इंसान सच में वही है, जो वह खुद को बता रहा है?
भारत में ऑनलाइन डेटिंग से जुड़े फ्रॉड का दायरा तेजी से बदल रहा है। मामला सिर्फ fake profile या चोरी की तस्वीरों तक सीमित नहीं है। अब इसके साथ catfishing, फर्जी निवेश, महंगे restaurant bills, financial fraud, blackmail, sextortion और यहां तक कि लूटपाट जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं।
75% भारतीयों ने देखीं संदिग्ध AI तस्वीरें
McAfee के 2026 सर्वे के मुताबिक, सर्वे में शामिल 75% भारतीयों ने डेटिंग ऐप, वेबसाइट या सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें या प्रोफाइल देखीं, जो उन्हें AI-generated लगीं। करीब 46% लोगों को बाद में पता चला कि वे bot या fake profile से बात कर रहे थे।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हर सात में से एक व्यक्ति ने ऑनलाइन dating या romance fraud में पैसे गंवाने की बात कही। ऐसे मामलों में औसत नुकसान करीब ₹2.8 लाख बताया गया।
25 से 34 साल के लोगों में खतरा और ज्यादा दिखाई देता है। इस age group के 48% भारतीयों ने कहा कि उन्हें सप्ताह में कम से कम एक बार संभावित romance fraud का सामना करना पड़ा, जबकि करीब एक-तिहाई ने ऐसे फ्रॉड में पैसे गंवाने की बात कही।
Scam का पहला कदम होता है भरोसा
फ्रॉड का तरीका अक्सर बेहद सामान्य बातचीत से शुरू होता है। पहले fake identity बनाई जाती है, फिर लगातार बातचीत के जरिए emotional connection तैयार किया जाता है। इसके बाद अचानक कोई financial emergency, investment opportunity या trading का लालच सामने आ सकता है।
I4C ने भी चेताया है कि fraudsters dating और matrimonial platforms पर fake identities बनाकर लोगों का भरोसा जीतते हैं और बाद में उन्हें फर्जी investment या financial transactions की तरफ ले जा सकते हैं।
एक अन्य तरीका offline meeting से जुड़ा है। कुछ मामलों में scammer किसी खास café या restaurant में मिलने पर जोर देता है। मुलाकात के बाद victim को भारी-भरकम bill दिया जाता है। हाल के Bengaluru मामलों में dating app के जरिए मिलने बुलाकर payment कराने और फिर संदिग्ध परिस्थितियां पैदा करने की शिकायतें सामने आई हैं।
Dating Scam का अगला स्तर: Blackmail
कुछ मामलों में ठगी सिर्फ पैसों तक नहीं रुकती। डेट के दौरान निजी तस्वीरें या वीडियो रिकॉर्ड करके बाद में उन्हें leak करने की धमकी दी जा सकती है।
2026 में Bengaluru में सामने आए एक मामले में एक युवक को dating app के जरिए संपर्क के बाद कथित तौर पर intimate video के नाम पर blackmail किया गया और उससे लाखों रुपये वसूले गए। पुलिस को शक था कि इसमें pre-recorded या AI-generated वीडियो का इस्तेमाल भी किया गया हो सकता है।
इसलिए बदल गया First Date का तरीका
अब कई लोग मिलने से पहले video call, social-media verification और public-place meeting को जरूरी मानने लगे हैं। India Today की रिपोर्ट में इसे “Defensive Dating” कहा गया है, यानी पहले यह जांचना कि सामने वाला वास्तविक है, फिर रिश्ते या chemistry के बारे में सोचना।
सबसे जरूरी नियम है, पहली मुलाकात में पैसे न भेजें, किसी अनजान link पर क्लिक न करें, निजी financial information साझा न करें और किसी के दबाव में किसी खास जगह पर मिलने न जाएं।
अगर ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए तो तुरंत 1930 Cyber Crime Helpline पर शिकायत करें और National Cyber Crime Reporting Portal पर रिपोर्ट दर्ज करें। I4C के पोर्टल पर संदिग्ध mobile number, email, account number, URL और दूसरे identifiers भी check/report करने की सुविधा है।
क्योंकि आज dating app पर सबसे बड़ा सवाल यह नहीं रह गया है कि “क्या सामने वाला मुझे पसंद करता है?”
सवाल पहले यह है- “क्या सामने वाला असली है?”




Join the discussion
No comments yet — be the first to weigh in.